फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kovid's lock on Christmas too, candle burnt outside the church

क्रिसमस पर भी कोविड का ताला, चर्च के बाहर जलीं कैंडल

Sat, 26 Dec 2020 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kovid's lock on Christmas too, candle burnt outside the church
सैन्ट्रल मैथोडिस्ट चर्च में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करती युवती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थनाएं तो हुईं, लेकिन कैंडल जलाने के लिए लोगों को चर्च के गेट के बाहर तक ही सीमित रखा गया। प्रार्थना सभाओं में भी केवल चंद लोगों को ही छोटे रास्ते से चर्च में एंट्री दी गयी। शहर के सभी चर्च के गेट पर नो एंट्री के बोर्ड लगाकर कोराना गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया।
विज्ञापन

क्रिसमस का पर्व भी कोविड-19 की भेंट चढ़ा नजर आया। शहर में जिला परिषद के पास स्थित सेंट जोंस चर्च, जिला अस्पताल के सामने और सिविल लाइन थाने के सामने स्थित चर्च में प्रभु ईसा मसीह के बर्थडे पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, लेकिन इसमें छोटे दरवाजे से चर्च के लोग और समिति के रूप में जुड़े कुछ परिवारों के सदस्यों को ही आने की इजाजत दी गई थी। चर्च के बड़े गेट नहीं खोले गये। इन गेट के बाहर चर्च कमेटी की ओर से कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार नो एंट्री की सूचना चस्पा की गयी थी।
विज्ञापन

सेंट जोंस चर्च के फादर रेव जोन ने सवेरे बाइबिल का पाठ करते हुए प्रभु यीशु के इस धरती पर अवतार और उनके उद्देश्य के बारे में बताया। यहां मुख्य रूप से मेसी, संजय सनी, गिलबट जोन, डॉ एन्द्रयाज बलदेव, नीरज मसीह आदि उपस्थित रहे। काफी संख्या में लोग चर्च पर प्रार्थना करने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन उनको अंदर आने की इजाजत कमेटी द्वारा नहीं दी गई। सभी जगह चर्च पर पुलिस बल तैनात करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त किये गये थे। अस्पताल तिराहे पर स्थित सेंट्रल मैथोसिस चर्च में सुनील सेमरल ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed