फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Korana hit on tricolor sales

तिरंगे की बिक्री पर कोराना की मार

Sat, 15 Aug 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Korana hit on tricolor sales
कोर्ट रोड स्थित खदी आश्राम पर खादी का तिरंगा बेचते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तिरंगे की बिक्री पर कोराना की मार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल के चलते स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम नहीं होने के कारण इस बार तिरंगे झंडे और अन्य सामग्री की बिक्री भी प्रभावित हुई है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर दुकानदारों ने तिरंगे झंडों और अन्य सामान की बिक्री की तैयारी कर रखी थी। मगर कोरोना काल के कारण शासन, प्रशासन ने केवल ध्वजारोहण करने के निर्देश दिए है। स्कूल, कॉलेजों में कोई कार्यक्रम नहीं होगा। मैराथन दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुबह की प्रभात फेरी भी नहीं निकाली जाएगी। इस कारण इस बार तिरंगे झंडों के अलावा अन्य सामान की बिक्री प्रभावित हुई है। शहर के गांधी के आश्रमों के अलावा सामान्य दुकानों पर जहां पूर्व के वर्षों में तिरंगे खरीदने वालों की भीड़ लगी रहती थी। इस बार दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। शहर के गोल मार्केट और कोर्ट रोड स्थित गांधी आश्रम पर इस बार महज 15 हजार के तिरंगे झंडे की ब्रिकी हुई, जबकि गत वर्ष एक आंकड़ा 70 हजार से ज्यादा था। गांधी आश्रम कोर्ट रोड के मैनेजर कुंवरजी पांडेय कहते हैं कि तिरंगों की खरीदारी के प्रति लोगों में उदासीनता है। स्वतंत्रता दिवस पर लॉकडाउन नहीं होना चाहिए था। प्लास्टिक के साथ पॉलिस्टर के कपडे़ से बने झंडों की बिक्री को रोका जाना चाहिए। गांधी आश्रम गोल मार्केट के मैनेजर विनोद कुमार राय ने बताया कि कोरोना के कारण इस बार तिरंगों की बिक्री कम हुई है। प्रकाश चौक के दुकानदार राकेश कुमार जैन बताते है कि स्कूल, कॉलेजों के न खुलने से तिरंगों की एक प्रतिशत भी बिक्री नहीं हैं। दुकानदार सौरभ गुप्ता कहना है कि कोरोना की वजह से स्कूल कॉलेज बंद पड़े हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस के सामान की बिक्री बहुत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed