फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Knowledge of teaching and assessment

शिक्षण अधिगम और मूल्यांकन की दी जानकारी

Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of teaching and assessment
श्रीराम कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षण अधिगम और मूल्यांकन की दी जानकारी
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में शिक्षकों के शिक्षण कौशल को प्रभावशाली बनाने के लिए चल रही 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला के दसवें दिन शिक्षण अधिगम और मूल्यांकन पर विस्तृत जानकारी दी गई।

श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशफाक अली ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए बताया कि आकलन एक संक्षिप्त प्रक्रिया है और मूल्यांकन एक व्यापक प्रक्रिया। मूल्यांकन किसी भी शैक्षिक कार्यक्रम में किसी भी पक्ष और विपक्ष में विषय से संबंधित सूचना एकत्र करना उसका विश्लेषण तथा व्याख्या करना है। मुख्य अतिथि डा. प्रगति सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद का उद्देश्य भारत में स्व:मूल्यांकन एवं बाहरी गुणवत्ता मूल्यांकन के सामंजस्य के जरिए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और विशिष्टताओं की जांच करना है। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मनुष्य के सीखने की प्रक्रिया पूरे जीवन जारी रहती है। शिक्षण कौशल को विकसित करने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला हमारे कॉलेज में हर वर्ष आयोजित की जाती है। कॉलेज के निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज आफ पोलिटेक्निक के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार, डीन मैनेजमेंट पंकज कुमार, डा. मनोज धीमान, निशांत राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed