फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Knife stabbed for opposing divorce

तलाक का विरोध करने पर चाकू से वार

Thu, 01 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Knife stabbed for opposing divorce
तलाक का विरोध करने पर चाकू से वार
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। विरोध करने पर पति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति और दो देवरों ने उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

गांव मेहलकी निवासी अशवाक की पुत्री सना का निकाह चार माह पूर्व सिखेड़ा के गांव निराना निवासी सलमान के साथ हुआ था। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। बुधवार को सलमान ने तीन तलाक बोलकर अपनी पत्नी सना को तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने तलाक देने का विरोध किया, तो उसके पति ने उस पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या करने का भी प्रयास किया। आरोप है कि पति ने मारपीट करते हुए सना को घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके गांव मेहलकी में पहुंची। इस घटना को लेकर मायके के लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़िता अपने मायके के लोगों के साथ पति सहित अन्य ससुरालवालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहसील में सीओ कार्यालय पहुंची। तहसील में सीओ नहीं मिल सके, जिस कारण पीड़िता थाना सिखेड़ा में पहुंची, जहां पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed