फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kishori Club to be formed in 20 villages

20 गांवों में होगा किशोरी क्लब का गठन

Sun, 16 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kishori Club to be formed in 20 villages
20 गांवों में होगा किशोरी क्लब का गठन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के 20 ग्रामों में किशोरी क्लब का गठन किया जाएगा। किशोरी क्लब का गठन महिला कल्याण विभाग के द्वारा किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन ने बताया कि योजना अंतर्गत विकास खंड जानसठ के ग्राम वलीपुर, नरसिंहपुर एवं वाजिदपुर में, विकास खंड मोरना के ग्राम तिस्सा एवं ककरौली में, विकास खंड पुरकाजी के ग्राम अब्दुलपुर, खेडकी एवं रंधावली में, विकास खंड चरथावल के ग्राम बिरालसी एवं बधाई खुर्द में, विकास खंड बघरा के ग्राम नूनाखेडा एवं अलीपुर कलां में, विकास खंड शाहपुर के ग्राम शाहजुडडी एवं जीवना में, विकास खंड खतौली के ग्राम याहियापुर एवं छछरपुर में, विकास खंड बुढाना के ग्राम फुगाना एवं मंदवाडा में तथा विकास खंड सदर के ग्राम भंडूर एवं बाननगर में किया जाएगा। किशोरी क्लब के माध्यम से बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल के प्रति जागरूक किया जाएगा। किशोर क्लब में बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे तथा बालिकाओं को खेल के यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed