{"_id":"612e74588ebc3e7a137f1b80","slug":"kisan-mahapanchayat-will-be-monitored-by-drone-cameras-muzaffarnagar-news-mrt554210128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत की ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत की ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। किसान संयुक्त मोर्चा की ओर से पांच सितंबर को जीआईसी मैदान में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। भारी फोर्स के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ड्रोन कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी की जाएगी।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस दौरान शहर के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी फोर्स तैनात रहेगी। इसके लिए जिले के साथ ही पुलिस लाइन के अतिरिक्त पुलिसकर्मी और जोन के सभी जनपदों से फोर्स शहर में आकर सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही पीएसी की छह कंपनियां और आरआरएफ की दो कंपनियां भी महापंचायत से पहले जिले में पहुंच जाएंगी।
सुरक्षा के मद्देनजर शहर के सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। वहीं, शहर के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। महापंचायत में आने-जाने वालों के लिए महावीर चौक से सरकुलर रोड, सुजड़ू चुंगी होते हुए वहलना चौक और वहां से आगे गंतव्य के लिए जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।