{"_id":"613e54b6e5363113121bb996","slug":"kisan-mahapanchayat-will-be-held-again-in-muzaffarnagar-on-26th-september-and-khap-choudharies-are-being-invited","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से किसान महापंचायत की तैयारी: आज से खाप के चौधरियों को न्योता देगें राजेंद्र मलिक, जानें- नरेश टिकैत क्या बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से किसान महापंचायत की तैयारी: आज से खाप के चौधरियों को न्योता देगें राजेंद्र मलिक, जानें- नरेश टिकैत क्या बोले...
Mon, 13 Sep 2021 12:57 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:57 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक बार फिर से किसान महापंचायत की तैयारी शुरू हो गई है। गठवाला खाप के चौधरी आज से खाप चौधरियों को न्योता देने जाएंगे। वहीं नरेश टिकैत ने कहा कि अगर न्योता मिलेगा तो महापंचायत में जाएंगे। कहा अगर नहीं न्योता नहीं मिला तो फिर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक आज यानी मंगलवार से खापों के चौधरियों को 26 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत का न्योता देने जाएंगे।
विज्ञापन
महापंचायत को सफल बनाने के लिए हिंद मजदूर किसान समिति और गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक पूरी तरह जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि महापंचायत में बकाया गन्ना भुगतान और नया गन्ना मूल्य 370 रुपये प्रति क्विंटल कराने की मांग को लेकर प्रमुख मुद्दा रहेगा। पिछले तीन साल से गन्ने का का भाव में बढ़ोतरी नही हुई है। किसानों को समय पर चीनी मिलों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए मंगलवार से 18 खाप के चौधरियों को न्योता देने जाएंगे।
विज्ञापन
न्योता मिला तो पंचायत में जाने का विचार करेंगे : नरेश टिकैत
बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत करने का सभी को अधिकार है। यदि 26 सितंबर की मुजफ्फरनगर महापंचायत में आने का उन्हें न्योता दिया गया तो महापंचायत में शामिल होने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। यदि उन्हें न्योता नहीं दिया गया तो वह महापंचायत में नहीं जाएंगे। बिना न्योता के कदर नहीं होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरठ की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में 450 रुपये गन्ना मूल्य दिए जाने की घोषणा की थी। प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई के हिसाब से 450 रुपये से अधिक गन्ने का भाव घोषित किया जाना चाहिए।