फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kisan Mahapanchayat : Political parties groped the pulse of farmers by serving

किसान महापंचायत : सियासी दलों ने सेवा कर टटोली किसानों की नब्ज

Sun, 05 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat : Political parties groped the pulse of farmers by serving
महापंचायत में आने वाले किसानों फूल बरसाकर स्वागत करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान महापंचायत : सियासी दलों ने सेवा कर टटोली किसानों की नब्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में विपक्षी दलों को मंच नहीं मिला। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान के बाहर किसानों की नब्ज टटोलने में सियासी दलों ने कोई कमी बाकी नहीं रखी। रालोद नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने किसानों पर पुष्प वर्षा की। पश्चिम उत्तर प्रदेश के रालोद नेता सरकुलर रोड पर किसानों की भीड़ का मिजाज टटोलते हुए नजर आए। सपा और कांग्रेस ने भी किसानों का मन का हाल जानने की कोशिश की।
जीआईसी के मंच पर विपक्षी दलों को संयुक्त किसान मोर्चा ने चढ़ने की अनुमति नहीं दी। हालांकि सरकुलर रोड और इसके आसपास लगभग सभी दलों के नेता जमे हुए नजर आए। रालोद का कार्यालय सरकुलर रोड पर ही है। यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी नेता किसानों का मिजाज भांपने के लिए पहुंचे थे। रालोद नेता पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, जगपाल सिंह, सतवीर वर्मा, मास्टर उदयवीर, ओंकार बालियान, विदित मलिक, आदेश तोमर, काजी जहीर, काजी वाजिद ने भंडारे की कमान संभाली। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अशरफ अली, पूर्व विधायक राव वारिस, सुधीर भारतीय, तिरसपाल मलिक, शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, संजय राठी किसानों के बीच पहुंचकर मन टटोलते हुए नजर आए। किसानों के लिए रालोद ने कई जगह भंडारे चलाए।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने भी कई जगह भंडारे चलाए और किसानों की सेवा की। कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के निर्देशन में कई स्थानों पर भंडारे चले। असल में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को रिझाने के लिए भी राजनीतिक दलों ने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। हालांकि मंच पर भी सियासी लोगों को जगह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed