{"_id":"58b1ce0b4f1c1bdb2fb240c7","slug":"kiraya-nahin-diya-to-pariwar-ko-bandhak-banaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया नहीं दिया तो परिवार को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया नहीं दिया तो परिवार को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कई माह से किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने महिला को चार बच्चों सहित पूरे दिन कमरे में बंधक बनाए रखा। आरोपी ने महिला के कमरे का बाहर से ताला लगा दिया। पूरा परिवार दिनभर भूखा-प्यासा बंद पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को बाहर निकलवाया। पीड़िता ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
शहर कोतवाली के खालापार निवासी महिला का पति बाहर नौकरी करता है। चार माह से पीड़िता ने मकान मालिक का किराया नहीं दिया है। आरोप है कि मकान मालिक ने शुक्रवार को किराएदार महिला को उसके चार बच्चों सहित कमरे में बंद कर दिया। उसने कमरे को बाहर से ताला लगा दिया। किराएदार का आरोप है कि उन्हें बंधक बनाकर पूरा दिन भूखा प्यासा रखा गया।
किसी ने डायल-100 पर सूचना दी तो पुलिस ने महिला और बच्चे को कमरे से निकाला। महिला ने मकान मालिक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
उधर, मकान मालिक की ओर से कहा गया कि बार-बार किराया न देने के बहाने के कारण उसने किराए के लिए दबाव जरूर बनाया। मगर कोई उत्पीड़न नहीं किया। बताया गया है कि कुछ दिन बाद पीड़ित महिला की बेटी की शादी भी होनी है।