फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Killing of people belonging to Brahmin society under conspiracy: Kaushik

षड्यंत्र के तहत हो रही ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं : कौशिक

Sat, 19 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Killing of people belonging to Brahmin society under conspiracy: Kaushik
देवबंद(सहारनपुर)। प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि ब्राह्मण समाज शिक्षित व सभ्य समाज है। देश की आजादी में भी इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। पिछले कुछ समय में विवेक तिवारी, रोहित शुक्ला, कबीर तिवारी, रघुवर राय, झांसी में चार लोगों की सामूहिक हत्या, मेरठ के मुकेश शर्मा और अब लखनऊ के हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या इनके उदाहरण हैं। इन हत्याओं से साफ है कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज के प्रति षड्यंत्र रचा जा रहा है। तभी लगातार ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों की हत्याएं की जा रहीं हैं। राष्ट्रीय परशुराम संगठन ने मुख्यमंत्री से इन घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर हत्यारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कौशिक, प्रिंस कौशिक, शुभम वत्स, मोहित पंडित, बसंत भारद्वाज, हिमांशु, अभिषेक, नितिन कपिल, प्रियांशु शर्मा, अंकुर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed