फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Killing innocent is the biggest sin: Maulana Jagam

बेगुनाहों को मारना सबसे बड़ा पाप: मौलाना जैगम

Fri, 15 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Killing innocent is the biggest sin: Maulana Jagam
गांव ककरौली मजलिस में इलाहाबाद से आये मौलाना जैगम उल रिजवी तकरीर करते हुए। ककरौली मजलिस में मौजू - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेगुनाहों को मारना सबसे बड़ा पाप : मौलाना जैगम
विज्ञापन

मोरना/ककरौली (मुजफ्फरनगर)। इमामबाड़ा दीवानखाना ककरौली में शुक्रवार को मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को खिताब करते हुए प्रयागराज से आए मौलाना जैगम उल रिजवी ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, ना ही यह किसी का सगा होता है। बेगुनाहों को मारना दुनिया में सबसे बड़ा पाप है।
ककरौली स्थित इमामबाड़ी दीवानखाना में आयोजित शिया समाज की मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना जैगम उल रिजवी ने कहा कि देश के अमन चेन के लिए अगर अपनी कुर्बानी देनी पड़े, तो अपने कदम कभी पीछे मत खींचने चाहिए। जो अपनी कौम, समाज और देश के लिए अपनी जान देते है, वही शहीद कहलाते हैं। शिक्षा के लिए बेटा-बेटियों में कभी फर्क न करें। शिक्षा ही विकास का मुख्य आधार है। दुखी और परेशान के साथ ही गरीबों की सेवा करने वाले लोग हमेशा दुआओं में याद किए जाते हैं। कुरान को पढ़ें और उस पर चलकर इल्म हासिल करें। दूसरे धर्मों की कभी निंदा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश और समाज का दुश्मन कभी अपना नहीं हो सकता, वह हमेशा गद्दारी करता है और उसे किसी भी धर्म में कोई जगह नहीं मिलती। दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, अमरोहा, नोएडा, गुड़गांव हरियाणा, पानीपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर सहित राजस्थान व मुंबई से आए शिया समाज के लोगों ने मजलिस में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed