फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Killing a farmer by hitting him with a brick in village Dudhahedi

Muzaffarnagar News: गांव दूधाहेड़ी में किसान की ईंट से कूच कर हत्या

Tue, 25 Jul 2023 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Killing a farmer by hitting him with a brick in village Dudhahedi
सोमवार की रात पिता के साथ घेर में सो रहा था किसान
विज्ञापन

एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर जांच की, मुकदमा दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव दूधाहेड़ी में सोमवार की रात पिता के साथ घेर में सो रहे किसान की लोहे की रॉड और ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डाॅग स्क्वाड टीम ने भी जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव दूधाहेड़ी निवासी पंकज (45) पुत्र राजबीर सिंह सोमवार रात में अपने बुजुर्ग पिता के साथ गांव के बाहर बने घेर में सोया था। मंगलवार दिन निकलने पर आवाज लगाने पर भी पंकज नहीं उठा। पिता राजबीर ने पास जाकर देखा तो उन्हें चारपाई पर पंकज का खून से लतपथ शव पड़ा मिला। शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी घेर में पहुंचे। हत्या की सूचना पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ खतौली डाॅ. रवि शंकर ने डॉग स्क्वाड के साथ वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ ने बताया कि पंकज की किसी भारी वस्तु और ईंटों से कूच कर हत्या की गई हैं। मृतक के पुत्र अमन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकार पर ही हत्या करने का शक







मंसूरपुर। पुलिस को किसान पंकज की हत्या में किसी जानकार के हाथ होने का शक गहरा रहा हैं। पंकज की किसी के साथ कोई रंजिश किसी के सामने नहीं आई है। हत्या करने वाला यह भी जानता था कि घेर में पंकज के पास कुछ ही कदमों की दूरी पर उसके बुजुर्ग पिता भी सो रहे है। इसके बाद भी पंकज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।







भाड़े पर चलाता था ट्रैक्टर ट्राली-



पंकज ने मिनी ट्रैक्टर ट्राॅली ले रखी थी। इसके माध्यम से वह गांव और आसपास क्षेत्रों में सामान, गन्ना आदि भाड़े पर ढुलाई का काम करता था। वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। उसका स्वभाव मिलनसार था। मृतक के एक पुत्र और एक बेटी है। पंकज अपनी बेटी की एक वर्ष पहले शादी कर चुका था। बेटा अमन मुजफ्फरनगर एसडी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।







रजबहे तक जाकर रुक गया डाॅग स्क्वाड


हत्याकांड के बाद वारदात स्थल पर डॉग स्कवाड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। डॉग स्क्वाड का खोजी कुत्ता गांव के बाहर रजबहे तक पहुंच कर रुक गया। उधर, फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल सहित आसपास से खून के नमूने सुरक्षित किए है।








एक संदिग्ध हिरासत में



पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। बताया गया कि यह युवक शामली क्षेत्र का रहने वाला है और उसका मृतक के बेटे के पास आना जाना था। संदेह के चलते पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed