{"_id":"5e3f01238ebc3ee59555f92e","slug":"killer-taken-on-remand-from-baghpat-jail-muzaffarnagar-news-mrt467975129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत जेल से रिमांड़ पर लिया हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत जेल से रिमांड़ पर लिया हत्यारोपी
विज्ञापन
बागपत जेल से रिमांड पर लिया हत्यारोपी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव इटावा निवासी विजय उर्फ उत्थान हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी को जनपद बागपत की जेल से 11 घंटे रिमांड पर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग तमंचा व कारतूस बरामद किए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा निवासी विजय उर्फ उत्थान (28) पुत्र ओमप्रकाश की 15 दिसंबर 2019 रविवार को दिन ढलते ही गांव की गली में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गांव के ही सौरभ उर्फ गोटी पुत्र सुधीर को नामजद करते हुए अन्य दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस हत्याकांड के आरोपी दीपांशु उर्फ पहलवान तोमर पुत्र जयदेव, निवासी ढ़िकाना जनपद बागपत को पुलिस ने बागपत जेल से 11 घंटे की रिमांड पर लिया है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हत्यारोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। तमंचा व कारतूस मेरठ-करनाल हाईवे पर कुरथल गांव के मार्ग पर स्थित एक नलकूप से बरामद किए गए हैं। उन्होने बताया कि रिमांड पर लिए हत्यारोपी से पूछताछ के बाद उसे वापस बागपत जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दीपांशु बागपत जनपद के किसी मुकदमे में जमानत पर बाहर आया था। विजय उर्फ उत्थान की हत्या करने के बाद अपनी जमानत तुड़वाकर वह जेल चला गया था। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के दो आरोपी जेल चले गए हैं। एक हत्यारोपी सौरभ उर्फ गोटी अभी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।