फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Killed on the spot in the accident accountant

हादसे में लेखपाल की मौके पर मौत 

Sat, 19 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Killed on the spot in the accident accountant
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के गांव चितौड़ा के पास ट्रक से लेखपाल की बुलेट मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर लग गई। जिससे लेखपाल गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को मृतक परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। लेखपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और पूरा गांव गम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला मुबारिक निवासी 23 वर्षीय मिन्टू पुत्र धन्नी की लेखपाल के पद पर बुढ़ाना तहसील में नियुक्ति हुई थी। ट्रेनिंग करने के लिए राजस्व विभाग ने मिंटू को जानसठ तहसील में भेज रखा था। लेखपाल शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब तहसील में ड्यूटी के लिए आ रहा था। जैसे ही वह चितौड़ा गांव के पास पहुंचा। पीछे से आ रहे ट्रक ने लेखपाल की बुलेट मोटर साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही लेखपाल सड़क पर गिर गया और पहिए के नीचे कुचला गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की खबर पर काफी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम उमेश चंद मिश्र ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तथा प्रशिक्षित लेखपाल की मौत पर दुख प्रकट किया। मौके पर सीओ जानसठ एसके एस प्रताप, सीओ मंडी सूक्ष्मप्रकाश, इंस्पेक्टर जानसठ अजयदीप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


मृतक लेखपाल की जनवरी में शादी थी
जानसठ। लेखपाल मिन्टू की पंद्रह दिन पहले ही धूमधाम से सगाई हुई थी। जिसमें उसे बुलेट मोटर साइकिल मिली थी। जनवरी में लेखपाल की शादी होनी थी। मौत की खबर सुनकर लड़की पक्ष के परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed