{"_id":"5e42f8558ebc3ee602360544","slug":"killed-khalid-in-a-rivalry-muzaffarnagar-news-mrt468465727","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में खालिद को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में खालिद को मार डाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिमलाना निवासी संविदा लाइनमैन खालिद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। चार हत्यारोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बिजली चोरी पकड़वाने और पैसों का बंटवारा नहीं करने की रंजिश में ही खालिद की हत्या की गई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी खालिद महावीर चौक स्थित बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन था। गत पांच फरवरी को उसकी लाश रुड़की में गंगनहर किनारे पड़ी मिली थी। परिजनों ने आमिल निवासी शेरसिंह कॉलोनी, रिजवान खान निवासी दक्षिणी खालापार, वसीम खान निवासी गांव न्याजूपुरा और अब्दुल वहाब व शादाब निवासीगण शाहबुद्दीनपुर रोड के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक हत्यारोपी अब्दुल वहाब पुत्र अब्दुल्ला निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड को सहारनपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शादाब के साथ शाहब़ुद्दीनपुर रोड पर ई-रिक्शा गैराज बनाकर उसमें चोरी की बिजली से ई-रिक्शा की चार्जिंग करता था। 23 अक्तूबर 2018 में खालिद ने विजिलेंस टीम से गैराज पर छापा लगवा दिया था, जिसमें शादाब व अब्दुल वहाब पर 80 लाख का जुर्माना किया गया था। उधर, खालिद द्वारा बिजली चोरी के रुपये नहीं बांटने से सहकर्मी आमिल, रिजवान व वसीम भी उससे नाराज थे। इसी रंजिश में चार फरवरी को आरोपियों ने खालिद को ड्यूटी से घर लौटते समय कार में बैठा लिया और शराब पिलाने के बाद मफलर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खालिद का शव रुड़की में गंगनहर किनारे सोलानी पार्क में फेंककर आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार हत्यारोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
न्याजूपुरा में खंगाली सीसीटीवी फुटेज
मुजफ्फरनगर। लाइनमैन खालिद हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाने के लिए रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र सिंह ने टीम के साथ मंगलवार को न्याजूपुरा में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसआई ने बताया कि आरोपियों द्वारा खालिद को न्याजूपुरा से होकर ले जाने की बात सामने आई है, जिसके चलते न्याजूपुरा में मेन चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।