फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapping of child in Muzaffarnagar

बच्चे का अपहरण : जिस पर जताया शक, उसकी हो चुकी मौत

Sun, 16 Jun 2019 12:45 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 16 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of child in Muzaffarnagar
बच्चे के अपहरण के बाद मोहल्ले में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला रामलीला टिल्ला से परिचित महिला की खातिर बहन के मासूम बेटे को अगवा करने वाले आरोपी सचिन ने पुलिस जांच को भटकाने के इरादे से संदिग्ध दंत मंजन विक्रेता के दो दिन से गली में घूमने की फर्जी कहानी रची। हालांकि, जांच में मंजन विक्रेता की चार दिन पूर्व ही मौत की पुष्टि होने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस के चंगुल में फंस गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी बाबूराम के घर से उसकी विवाहित बेटी ममता के आठ माह के मासूम बच्चे अवि को चोरी कर परिचित महिला की गोद में डालने का आरोपी सचिन खुद ही अपने बुने जाल में फंस गया। दरअसल, पुलिस जांच को भटकाने के इरादे से आरोपी सचिन ने ही पुलिस के समक्ष दो दिन से दंत मंजन विक्रेता के गली में घूमने की कहानी बुनी। उसे लगा कि पुलिस दंत मंजन विक्रेता की तलाश करती रहेगी, लेकिन वह नहीं मिलेगा और पुलिस कुछ दिन बाद चुप बैठ जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि अपने बुनी इस कहानी में ही आरोपी सचिन तब फंस गया, जब उसने पुलिस द्वारा दिखाई गई दंत मंजन विक्रेताओं की बुकलेट में से एक फोटो को पहचान लेने का दावा किया। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि परिजनों द्वारा दंत मंजन विक्रेता की पहचान कर लेने के बाद उसका पता किया तो विक्रेता लोनी का रहने वाला पाया गया। इस पर एक टीम को लोनी रवाना किया गया, जहां मंजन विक्रेता की विगत 11 जून को ही मौत हो चुकी होने का पता चला। मंजन विक्रेता की मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे पहचान लेने का दावा करने वाले सचिन पर शिकंजा कस दिया और गुपचुप तरीके से उसे वॉच कर मामले का चौंका देने वाला खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed