फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   kidnapped innocent in enmity

रंजिशन हत्या के इरादे से मासूम को किया अगवा

Sun, 26 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
kidnapped innocent in enmity
जानसठ के गांव वाजिदपुर कव्वाली में बालक के अपहरण के प्रयास के मामले की तहरीर देने थाने में पहुंचे - फोटो : KHATAULI
रंजिशन मासूम को किया अगवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। मुकदमेबाजी की रंजिश के चलते एक युवक ने हत्या के इरादे से दो साल के मासूम को घर में घुसकर अगवा कर लिया। जंगल की तरफ ले जाए जाते बच्चे को देख महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर आरोपी बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। बच्चे के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव वाजिदपुर कवाली निवासी विनोद ने तहरीर देकर बताया कि उनकी गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में वाद भी विचाराधीन है। पीड़ित के अनुसार 23 सितंबर की सुबह पूर्वाह्न 11 बजे वह पत्नी के साथ घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी दोनों पुत्रियां शिवानी, गुड़िया मौजूद थीं। आरोप है कि उक्त व्यक्ति का बेटा घर में घुसा और उसके दो साल के बेटे कार्तिक को अगवा कर जंगल की तरफ ले जाने लगा। यह देख घर में मौजूद दोनों लड़कियों ने शोर मचाते हुए पीछा किया। जिस पर आरोपी बच्चे को घर से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। शनिवार को पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है कि नामजद तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed