फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapped and gang-raped woman

अपहरण कर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and gang-raped woman
मुजफ्फरनगर। ककरौली क्षेत्र की महिला को शहर के भोपा रोड से नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता को जंगल में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह 25 अक्तूबर को किसी काम से शहर आई थी। आरोप है कि गांव निरमानी निवासी राशिद, शौकीन व शराफत भोपा रोड पर कार में उसे मिले और धोखे से कार में बैठाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे दिल्ली के पास अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को लेकर शहर लौटे और उसके सोने के कुंडल लूटकर भोपा रोड पर ही जंगल में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed