फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khushboo steps up in cinematic fashion

खुशबू ने सिने जगत में बढ़ाए कदम 

Sun, 28 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Khushboo steps up in cinematic fashion
अभिनेता अरबाज खान के साथ खुशबू। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर।  सपना तो पुरखों की विरासत को आगे बढ़ाने का बुना, लेकिन कदम कब रील लाइफ की ओर मुड़ गए, पता ही नहीं चला। हिंदी-उर्दू शायरी में अच्छी पकड़ रखने वाली जनपद की बेटी ने सिनेमा जगत का रुख किया है। हाल ही में आई मूवी हिंदी मीडियम में अमृता सिंह बिटिया के काम की कायल हो गईं।       
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आनंदपुरी में रहने वाली खुशबू शर्मा ने अदब की दुनिया के साथ सिनेमा में भी पैर जमा दिए हैं। पहली बार पर्दे पर आरुषि हत्याकांड पर बनी तलवार मूवी में बतौर टीवी एंकर कार्य किया। उसने शायरी में भी अपनी खूब पहचान बनाई है। देश ही नहीं, विदेशों तक भी अपना शायराना पेश कर चुकी हैं। किस्मत और मेहनत ने कदम बॉलीवुड की ओर मोड़ दिए। यहां भी बिटिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बड़े स्टार इरफान खान की मूवी तलवार के बाद अब जनपद की बिटिया ने हिंदी मीडियम में प्रतिभा दिखाई है। खुशबू ने बतौर इस मूवी में टीवी एंकर का रोल प्ले किया है। इतना ही नहीं, मूवी में खुशबू ने अमीर लोगों द्वारा गरीब बनकर एडमिशन में धांधली का पर्दाफाश किया। मूवी में इंटरव्यू के दौरान सवाल करने पर अभिनेत्री अमृता सिंह तपाक से कहती हैं कि वह खुद गरीब की बेटी हैं और शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत एडमिशन लेकर पढ़ाई की। 

विज्ञापन


उसके हुनर को इरफान खान, मूवी में प्रधानाचार्या बनी अमृता सिंह ने भी सराहा है। शनिवार को शहर पहुंची खुशबू ने बताया कि हिंदी मीडियम मूवी में उनके कार्य को इरफान और डायरेक्टर साकेत चौधरी ने खूब पसंद किया। मेहनत और लगन के बल पर ही खुशबू को अब मृगदीप सिंह लांबा की फुकरे-2 के लिए ऑफर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिद्दत के साथ संभाल रही विरासत      
मुद्दतों पहले कश्मीर निवासी खुशबू के परदादा स्वरुप दर्शन मुजफ्फरनगर आकर बस गए थे। इसके बाद पीढ़ी दर पीढ़ी हिंदी-उर्दू शायरी का दौर शुरू हुआ। परदादा स्वरूप दर्शन, दादा सतपाल रोशन और पिता मुकेश दर्पण ने शायरी जगत में खूब नाम कमाया। देश के कौने-कौने में इनकी शायरी के जलवे हैं। इस विरासत को खुशबू ने शिद्दत के साथ संभाला हुआ है। वह खुद उर्दू शायरी का शौक रखने के साथ मुशायरों, कवि सम्मेलनों में भाग लेती है।

 
एसडी कालेज से की पढ़ाई      
मुकेश दर्पण के परिवार में खुशबू सबसे बड़ी बेटी है। खुशबू ने एसडी डिग्री कालेज से बीकॉम किया। उसके बाद पत्रकारिता की दुनिया में किस्मत आजमाई। हालांकि शायरी का शौक स्कूली दौर से खुशबू पर हावी रहा। बेटी की इस सफलता पर मां राजबाला, बहन जूही और भाई सनी बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed