फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khubbapur slapping case: NGO should search to bear the expenses of student's education

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - छात्र की पढ़ाई खर्च वहन को तलाश करें एनजीओ

Tue, 16 Apr 2024 04:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Khubbapur slapping case: NGO should search to bear the expenses of student's education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़कांड मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बीएसए के प्रतिनिधि सुधीर उच्चतम न्यायालय पहुंचे थे। न्यायालय ने पीड़ित छात्र की पढ़ाई का खर्च वहन करने वाली एनजीओ की तलाश करने के निर्देश दिए।

शाहपुर ब्लॉक के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने एक अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पहाड़ा न सुनाने पर उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। जिसकी वीडियो वायरल हो गई थी और मामले ने तूल पकड़ लिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। जिसकी सोमवार को सुनवाई हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि कोर्ट ने किसी ऐसी एनजीओ की तलाश करने के लिए निर्देशित किया है, जो पीड़ित छात्र की पढ़ाई और उसके स्कूल तक आने-जाने का खर्च वहन कर सके। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने कहा कि आरटीई एक्ट पर भी मजबूती के साथ काम किया जाए। सभी की काउंसलिंग ठीक तरीके से हो गई है।
विज्ञापन


बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि अब मामले की सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। जिसमें एनजीओ का बायोडाटा पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्र शहर के ही शारदेन स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ाई कर रहा है। सत्र 2023-24 में उसने कक्षा दो उत्तीर्ण की है। अब वह नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा तीन में अध्ययनरत है। कक्षा तीन की नई किताबें छात्र को दिला दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed