{"_id":"620554e9e68e7953ed795d81","slug":"khatauli-voters-showed-enthusiasm-to-vote-muzaffarnagar-news-mrt576540584","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली : मतदाताओं में मतदान करने का दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली : मतदाताओं में मतदान करने का दिखा उत्साह
विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र में मतदान करने को लगी मतदाताओं की लंबी लाइन।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। मतदान पर्व पर सुबह से ही लोगों में मतदान करने का उत्साह दिखाई दिया। कोहरा पड़ने के बाद भी मतदाता सुबह ही अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच थर्मल स्केनिंग कर, पहचान पत्र देखकर मतदाताओं को भीतर प्रवेश दिया गया। जिन मतदाताओं को अपने बूथ की जानकारी नही थी, उन्हें वहां पर लगाई गई मतदान हेल्प डेस्क पर बैठे कर्मचारियों ने उनकी सहायता की। मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले बुर्जुग, दिव्यांग पुरुष व महिलाओं को जवानों ने मदद कर उनका मतदान कराया।
कस्बे में बुढ़ाना रोड पर शिशु शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में बने मतदान केंद्र पर जवान ने एक बुर्जुग को गोद में उठाकर बूथ पर ले जाकर मतदान कराया। इतना ही नही एक दूल्हा भी अपनी बारात ले जाने से पहले मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचा। दूल्हे का कहना था कि मतदान जरूरी है, अपने मत के आधार पर ही हम एक अच्छी सरकार बनाने में कामयाब हो सकते है। जातियों के हिसाब से हर बूथ अपना अपना दबाव बना हुआ देखा गया।
सुबह से लेकर सायं के समय तक विधानसभा खतौली
सुबह 9 बजे 9.5 प्रतिशत, 11 बजे 20 प्रतिशत, 1 बजे 42.2 प्रतिशत, 3 बजे तक 54 प्रतिशत, 5 बजे 64 प्रतिशत और मतदान समाप्ति तक 69.70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दिन बाजार बंद होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न कराने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।