फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli, the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Khatauli, the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose
पंडित छोटनलाल आईटीआई कालेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाते। - फोटो : KHATAULI
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई
विज्ञापन

खतौली। केके जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के बैनरतले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ, कार्यक्रम संयोजिका डा. नीरजा गुप्ता, डा. सपना जैन आदि ने नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने नेता जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। हिंदी प्रवक्ता सत्येंद्र कात्यानन ने आजाद हिंद फौज के प्रमुख कमांडर भारत राष्ट्र के विराट व्यक्तित्व के धनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन डा. संजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कुमार, निक्की, आरजू, मानसी, करुणा आदि का सहयोग रहा। डा. रिचा जैन, डा. फरहीन जावेद, डा. मेघा फातिमा, विशु सिंह, दिव्या शर्मा आदि उपस्थित रहे। पंडित छोटनलाल आईटीआई कॉलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने नेताजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने नेताजी के जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुदेशक, शक्ति सिंह, रोहित राठी, देवनारायण शर्मा, अरविंद कुमार, अमित कुमार, भूपेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed