{"_id":"6487029fede08988d9037956","slug":"khatauli-sugar-mill-was-honored-muzaffarnagar-news-c-33-1-smrt1038-221-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली चीनी मिल को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली चीनी मिल को किया गया सम्मानित
Mon, 12 Jun 2023 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
- उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चीनी मिल खतौली को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
गन्ना विभाग द्वारा सत्र 2021-22 में चीनी मिल खतौली को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित किया गया। संजय आर भूसरेड्डी अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के दिशा-निर्देशों में चीनी मिल खतौली द्वारा गन्ना विकास एवं गन्ना विपणन में आधुनिक तकनीकी का समायोजन करते हुए उत्तम व्यवस्था को लागू किया गया तथा त्वरित गति से गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। डॉ. अशोक कुमार उपाध्यक्ष शुगर ने बताया कि जीपीएस के उपयोग से जहां गन्ना सर्वेक्षण कार्य में शुद्धता एवं पारदर्शिता बढ़ी है, वही पर क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटों की स्थापना करने से गन्ना तौल कार्य में शुद्धता एवं कृषकों का विश्वास बढ़ा है।
चीनी मिल खतौली को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री, गन्ना मंत्री द्वारा अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग की उपस्थिति में लोकभवन लखनऊ में सम्मानित किया गया। डॉ. अशोक कुमार यूनिट हेड ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलदीप राठी महाप्रबंधक गन्ना, एके सिंह उप महाप्रबंधक गन्ना उपस्थित रहे ।