{"_id":"623a14585ca45d09b62e8dd0","slug":"khatauli-nawla-road-is-in-disrepair-villagers-are-facing-problems-muzaffarnagar-news-mrt5814172149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली-नावला मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली-नावला मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
खतौली से नावला जाने वाले मार्ग पर दिखाई देने लगे पत्थर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे से गांव नावला जाने वाला मार्ग जर्जर अवस्था में है। रास्ते में गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों ने इस रास्ते को कई बार सही कराने के लिए पत्राचार किया, लेकिन संबंधित विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है।
खतौली से नावला जाने वाला मार्ग कई गावों को जोड़ने का काम करता है। इस मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग में पत्थर और गड्ढे होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही शहर आने वाले राहगीर आए दिन चोटिल होते रहते है। इस मार्ग का स्वामित्व गन्ना विभाग के पास है। करीब साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था, मगर यह सड़क डेढ़ साल भी पूरा नही कर पाई, टूटना शुरू हो गई। खतौली से नावला मार्ग पर नावला, खेड़ी, मथेडी, अंबरपुर आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है।
ग्रामीण कृष्ण त्यागी, सुनील रावत, शीशपाल प्रधान, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र, हरेंद्र, सुरेंद्र, पप्पू त्यागी आदि का कहना है कि मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने एक पत्र लोक निर्माण विभाग को जारी किया। जिसमें कहा गया है कि गन्ना विभाग से एनओसी लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जाए। सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
लोक निर्माण विभाग के जेई सुमित कुमार ने बताया कि सड़क गन्ना विभाग की है। अभी तक उनके पास कोई लिखित सूचना नहीं आई है। लिखित सूचना मिलते ही सड़क का स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।