फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli: Light of Guru Gobind Singh in Purkaji

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली

Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Khatauli: Light of Guru Gobind Singh in Purkaji
खतौली में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में आयोजित प्रकाशोत्सव पर अखंड पाठ में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : KHATAULI
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली
विज्ञापन

खतौली/पुरकाजी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड में गुरु गोबिंद सिंह जी का 353वां प्रकाशोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रकाशोत्सव को लेकर सिख समाज के लोगों ने 27 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रभात फेरी के माध्यम से गुरु साहिब का जस एवं महिमा गायन करते हुए नगर भ्रमण किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह जी ने अपने गुरुवाणी से संगतों को निहाल किया एवं कथा के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। संगतों में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार लखबीर सिंह लक्खी, सचिव सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार जसबीर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, सरदार गुरविंद्र सिंह, सरदार जोगिंद्र सिंह, सरदार मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अखंड पाठ साहिब एवं लंगर की सेवा सरदार लखबीर सिंह लक्खी एवं सरदार सुखदेव सिंह गिल परिवार अमेरिका निवासी की ओर से निभाई गई।
विज्ञापन

पुरकाजी में कस्बे में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सवेरे ज्ञानी सरदार प्रदीप सिंह ने गुरुद्वारा प्रांगण में सुखमनि साहिब का पाठ और शबद कीर्तन कर गुरुवाणी सुनाकर साध संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने गुरु गोबिंद सिंह के चरणों में अरदास की। इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, सरदार सुखपाल सिंह बेदी, सरजीत सिंह , डा. श्रीकांत रतरा, नरेश मिगलानी, सरदार सतविंदर सिंह बेदी, प्रदीप चौधरी, बब्बर बेदी, रोमी खुल्लर, रोहित खुल्लर, विकास मेहता, राजू सोढी, टिंकू खुल्लर, अन्नू चौधरी, रचित विज, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed