{"_id":"5755c7934f1c1b5d439c5220","slug":"khatauli-indefinite-picketing-of-the-bku","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के बेमियादी धरने से अधिकारियों में हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के बेमियादी धरने से अधिकारियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खतौली में भाकियू के धरने को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व काली नदी का पानी दूषित होने तथा गन्ना भुगतान, 16 घंटे बिजली आपूर्ति आदि की मांग को लेकर तहसील में सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भाकियू के धरना शुरू करने से तहसील में हड़कंप मच गया।
एसडीएम व तहसीलदार भाकियू का धरना देख अपनी गाड़ी में बैठकर बाहर निकल गए। धरने से घबराकर दिनभर कर्मचारी भी तहसील में कान दबाकर काम करते नजर आए। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने तहसील दिवस में (आज) अधिकारियों को घेरने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तहसील दिवस में अधिकारियों को काली नदी का दूषित पानी भी पिलवाया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने पूर्व में चेतावनी देते हुए कहा था कि काली नदी का पानी दूषित होने, किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान, 16 घंटे बिजली आपूर्ति तथा तहसील में फैले भ्रष्टाचार आदि समस्याओं को लेकर तहसील में सोमवार से बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे।
विज्ञापन
तहसील पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता तहसीलदार ऑफिस के सामने दरी बिछा कर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। भाकियू का धरना देखकर तहसील में हड़कंप मच गया। कार्यकर्ताओं के तेवर भांपकर एसडीएम प्रियंका निरंजन व तहसीलदार सतीश कुशवाह अपनी गाड़ी में बैठकर तहसील से निकल गए। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
किसान अगर इसकी शिकायत करता है तो, उसे गिरफ्तार कराया जाता है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काली नदी का पानी दूषित होने से नदी के आसपास के ग्रामों का भूगर्भ जल पूरी तरह दूषित हो चुका है। जिस कारण ग्रामों में बीमारियां फैलने लगी है। उन्होंने उक्त मांगों के अलावा भैंसी नाले में नहर का पानी चलाए जाने,
देहात क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति तथा बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर तहसील दिवस में डीएम तथा एसएसपी का घेराव करने की चेतावनी दी गई। अध्यक्षता मुस्तफा तथा संचालन मनोज सहरावत ने किया। तहसील अध्यक्ष राजबीर गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, राजीव चौहान, अनुज, जितेंद्र, अशोक, योगेंद्र, सन्नी शर्मा, विनय, अहसान त्यागी, इस्लाम, अरविंद, सुनील, आशू, दुष्यंत आदि मौजूद थे।
तहसील दिवस में भारी संख्या में पहुंचेंगे किसान
भाकियू के अनिश्चिकालीन धरने में मंगलवार आज भारी संख्या में किसान तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष द्वारा अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी के बाद भाकियू ने तहसील दिवस में अधिकारियों को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान भारी संख्या में तहसील में पहुंचेंगे।