फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khap's support for Rallod's rally

रालोद की पंचायत को खाप का समर्थन

Thu, 08 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Khap's support for Rallod's rally
सिसौली में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर खाप चौधरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद की रैली को खाप का समर्थन
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। जीआईसी के मैदान में होने वाली रालोद की रैली में खाप भी दलबल के साथ शामिल होगी। सिसौली में खाप के चौधरियों की बैठक यह निर्णय लिया गया। बैठक में हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की भर्त्सना की गई। सभी चौधरियों ने एक मत होकर कहा कि मान सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गलतफहमी में न रहे। लाठीचार्ज से जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जनता की ताकत के सामने सरकारें धूल की तरह आंधी में उड़ जाएंगी। चौधरी चरण सिंह के परिवार के सम्मान में खाप चौधरी कुछ भी करने को तैयार है। टिकैत ने कहा कि लोग अनर्गल बातें न करे हमारा भाईचारा मजबूत है। जब भी एक दूसरे को जरूरत पड़ी तो हमेशा खड़े है। पंकज मलिक के प्रकरण में भी सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी। सरकार को वहम नहीं पालना चाहिए। जनता पर होने वाले हर अत्याचार का हम विरोध करेंगे। सभी चौधरियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर की रैली में सभी खाप दलबल के साथ शामिल होगी। बैठक में चौधरी नरेश टिकैत अध्यक्ष बालियान खाप, चौधरी सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष देशखाप, गजेंद्र सिंह अहलावत खाप, वीरेंद्र सिंह लटियान खाप, श्याम सिंह मलिक बहावड़ी थाम्बा, चौधरी सूरजमल बत्तीसा खाप, रविंद्र मलिक लाख थाम्बा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed