फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khalapar police station is ready at a cost of Rs. 7.25 crore, will start in June

Muzaffarnagar News: पौने सात करोड़ की लागत से खालापार थाना तैयार, जून में होगा शुरू

Mon, 20 May 2024 03:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Khalapar police station is ready at a cost of Rs. 7.25 crore, will start in June
मुजफ्फरनगर। करीब पौने सात करोड़ रुपये की लागत से खालापार नया थाना 1500 वर्ग मीटर भूमि पर बनकर तैयार हो गया है, जो चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद जून के पहले पखवाड़े में शुरू हो जाएगा। थाना का भवन बनाने वाली कार्यदायी संस्था इसी माह भवन को पुलिस को सौंप देंगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भाजपा शासन में शहर कोतवाली की खालापार पुलिस चौकी को थाना बनाने की घोषणा की गई थी। 12 फरवरी 2020 को शासनादेश लागू कर दिया गया था। थाना का भवन, कार्यालय, बैरक आदि सहित सभी कार्यालय बनाने के लिए शासन ने छह करोड़ 83 लाख रुपये का बजट 12 जुलाई 2021 को जारी किया था। भवन बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था को दी गई थी। वर्तमान में भवन बनकर तैयार है।
विज्ञापन

नए थाने की देखरेख पुलिस अधिकारियों की बनी समिति कर रही है। समिति में एसपी सिटी, सीओ सिटी, शहर कोतवाली प्रभारी, शहर कोतवाली के हैड मोहर्रिर, लोक निर्माण विभाग के जेई शामिल है। यह समिति जल्द ही थाना के भवन को कार्यदायी संस्था से सुपुर्दगी में लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यह रहेगा स्टाफ
एक निरीक्षक
दो दरोगा
नौ दीवान
पंद्रह सिपाही
तीन कंप्यूटर ऑपरेटर
दो गाड़ी चालक
------------------
ये क्षेत्र होंगे शहर कोतवाली से खालापार थाने में शामिल

खालापार थाने में मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड पर गांव सुजड़ू, गांव वहलना तक के क्षेत्र के साथ ही चौकी वहलना, किदवईनगर, खालापार को शामिल किया जा रहा है। शहर क्षेत्र की बात करें तो मोहल्ला प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खालापार, दक्षिणी खालापार, जामियानगर, मक्कीनगर, मीनाक्षी चौक, खादरवाला, फक्करशाह, अबुपुरा, लोहिया बाजार आदि क्षेत्र भी नए थाना खालापार में शामिल किए जाएंगे।
---------
चार्ज पाने को परिक्रमा
खालापार थाना अस्तित्व में आने की भनक लगते ही कुछ निरीक्षकों ने चार्ज पाने की लालसा में अभी से एसएसपी आवास व सत्ताधारी कुछ नेताओं के आवासों की परिक्रमा शुरू कर दी है।

वर्जन - खालापार थाना बनकर तैयार है। जल्द ही वहां स्टाफ तैनात किया जाएगा। थाने का संचालन जून माह के पहले पखवाड़े में शुरू हो जाएगा-अभिषेक सिंह, एसएसपी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed