{"_id":"5eb442d08ebc3e90354c6a95","slug":"khadi-village-industries-board-asked-for-application-for-loan-muzaffarnagar-news-mrt480835635","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने लोन के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने लोन के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने लोन के लिए मांगे आवेदन
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने नए वित्तीय वर्ष के लिए लोन के लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं के लिए तहत 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में गतिविधियां बंद हैं, लेकिन सरकार धीरे धीरे इन्हें खोलने लगी है। खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2020-21 के लिए लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया 30 मई तक योजना की वेबसाइट पर अपना आवेदन अधिकतम 25 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट के लिए किया जा सकता है। इसका एक प्रिंट आउट निकालकर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु, परियोजना की अधिकतम लागत 25 लाख एवं सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये निर्धारित है। इसके अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को लागत का दस प्रतिशत तथा अन्य श्रेणी के लाभार्थियों को पांच प्रतिशत अंशदान लगाना होगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में गुड़ उद्योग एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत चयनित है। इसके तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों, कौशल विकास प्रशिक्षण, आईटीआई एवं पालीटेक्निक प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।