फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Keys of industries handed over to the Superintending Engineer

अधीक्षण अभियंता को सौंपी उद्योगों की चाबियां

Fri, 06 Aug 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Keys of industries handed over to the Superintending Engineer
मुजफ्फरनगर। जनपद के उद्योगपतियों ने बिजली आपूर्ति समेत अन्य समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण को सांकेतिक रूप से उद्योगों की चाबियां सौंपी और दस दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। उद्योगपतियों ने डीएम से मिलकर उद्योग संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण की भी मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईआईए के चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर के नेतृत्व में उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण मुकेश कुमार से मिला। केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नीरज केडिया व आईआईए राष्ट्रीय विद्युत समिति के अध्यक्ष अश्विनी खंडेलवाल ने कहा कि उद्योग बिजली की लगातार ट्रिपिंग व कई-कई बार शट डाउन होने से परेशान हैं। उन्होंने बेगराजपुर फीडर की गत माह की ट्रिपिंग का डाटा भी दिखाते हुए कहा कि बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर जर्जर हालत में है। पावर स्टेशन में विद्युत उपकरण खराब पड़े हैं। एक ही फीडर पर कई लाइनें जोड़ने से कहीं भी फाल्ट आने पर सारी लाइनें बंद करनी पड़ती हैं। वहलना फीडर की स्थिति भी बहुत खराब है, जिससे उद्योग चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर ने सांकेतिक रूप से अधीक्षण अभियंता को उद्योगों की चाबियां सौंपते हुए कहा कि इन स्थितियों में उद्योग चलाना मुश्किल हो रहा है। यदि अगले दस दिन में बिजली आपूर्ति की समस्याओं का समाधान नहीं होता तो अगले हफ्ते सभी उद्योगों को बंद कर उनकी चाबियां विद्युत विभाग के अफसरों को सौंप दी जाएंगी और कोई बिजली बिल भी नहीं दिया जाएगा। इस पर अधीक्षण अभियंता ने जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जल्द ही अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू होने वाला है, जिससे बिजली आपूर्ति में अभूतपूर्व सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उद्योगपतियों ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से भी मुलाकात की और उन्हें उद्योग संचालन में आ रही मुश्किलों से अवगत कराते हुए समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की। इस पर डीएम ने जल्द ही एक मीटिंग लेते हुए उद्योगों की समस्या पर विचार-विमर्श कर उन्हें दूर कराने की पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पवन गोयल, अरविंद मित्तल, मनीष भाटिया, अनुज स्वरूप, अमित जैन, तुषार जैन, जगमोहन गोयल, कपिल मित्तल, राज शाह, अनमोल गोयल, राजेश गोयल और अरविंद सिंघल आदि उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed