फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kerala actors show feat

केरल के कलाकारों ने दिखाए करतब

Sun, 30 Apr 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 30 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kerala actors show feat
मंसूरपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्पिक मैके के तत्वावधान में एसएफडीएवी मंसूरपुर में केरल की कला कलारीपयट्टू के हैरतअंगेज करतब देखकर दर्शक दंग रह गए। गजब की फुर्ती, कमाल की शारीरिक सिद्धियां और युद्ध कला का विलक्षण कौशल दर्शकों के लिए बेहद रोमांचकारी अनुभव रहा। कलाकारों के दस सदस्यीय दल में जर्मनी की सलमा ने भी खूब तालियां बटोरी।  
विज्ञापन

    
देश की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके के कार्यक्रम में केरल के इन कलाकारों ने देश की विरासत की अनूठी झलक पेश की। शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य से अलग केरल की हजारों साल पुरानी युद्धकला कलारीपयट्टु को देख दर्शक हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


लपलपाती तलवारें, खनकती ढालें, भालें, कटारें और युद्धकला के रोमांचकारी पैंतरे, दांवपेंच से कुछ ऐसा माहौल रच गए कि दर्शक सुध-बुध खो बैठे। वल्लभ भट्ट कलारी दल का नेतृत्व कर रहे कृष्णा दास ने कई प्रस्तुतियां दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक प्रणाम के बाद ढाल तलवार, भाला छोटी-बड़ी लाठी, कटार और युद्ध की अन्य विधियों का सुंदर कोलाज प्रस्तुत किया। जिस कला को हम देशी, विदेशी फिल्मों में देखते हैं उसे साक्षात पाकर बेहद रोमांचित हुए। इससे पूर्व, दीप प्रज्वलन प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने किया। मौके पर संयोजक आरएम तिवारी, एनएन पंत, मृदुला मित्तल, नीलू जैन, विपिन जैन, मनोज अरोरा, राहुल सेन, गोविंद, अभिनव, सागर, यश, रक्षा का सहयोग रहा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed