{"_id":"5b5f5e9f4f1c1b75568b474d","slug":"kawand-yatra-no-heavy-vehicles-on-highways-will-not-run-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांवड़ यात्रा : कल से नहीं चलेंगे हाइवे पर भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : कल से नहीं चलेंगे हाइवे पर भारी वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर तिराहा से शरह में प्रवेश करते कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान बना लिया है। बुधवार एक अगस्त से इस डायवर्जन को लागू कर दिया जाएगा, जिसमें दिल्ली-दून हाइवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। हाइवे की एक ओर कांवड़ियां आएंगे तथा दूसरी ओर हल्के वाहन जाएंगे। यातायात व्यवस्था के तहत शहर में आने वाले और शहर से जाने वाले सभी वाहन वाया भोपा बाईपास होकर निकलेंगे।
एसपी ट्रैफिक बजरंग बली चौरसिया ने जारी किए रूट डायवर्जन प्लान के तहत बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सभी प्रकार के वाहनों की शहर में आवाजाही के लिए भोपा बाईपास निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरठ से रुड़की-हरिद्वार जाने वाले सभी वाहनों को मेरठ से मवाना होते हुए जानसठ बाईपास और वहां से हाईवे से होते हुए वाया पचेंडा बाईपास से रामपुर तिराहा और वहां से रोहाना, देवबंद होते हुए झबरेड़ा के रास्ते निकाला जाएगा।
रुड़की से मेरठ जाने के लिए भी सभी वाहन इसी रूट का इस्तेमाल करेंगे, जबकि मुजफ्फरनगर से रुड़की-हरिद्वार आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी इसी रूट से होकर हाईवे के भोपा बाईपास से शहर में एंट्री और एक्जिट रहेगा। मेरठ से मुजफ्फरनगर आने-जाने वाले वाहन वाया मवाना, मीरापुर, जानसठ होते हुए बाईपास से हाईवे के रास्ते भोपा बाईपास से होकर शहर में एंट्री व एक्जिट करेंगे।
विज्ञापन
मेरठ से सहारनपुर जाने वाले सभी वाहन वाया मवाना, मीरापुर से होते हुए जानसठ बाईपास से हाईवे पर होकर रामपुर तिराहा पहुंचेंगे, जहां से उन्हें रोहाना, देवबंद होते हुए निकाला जाएगा। सहारनपुर से मेरठ जाने वाले वाहनों के लिए भी यही रूट निर्धारित रहेगा। दूसरी ओर, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रूट के वाहनों के लिए देवबंद, रोहाना से रामपुर तिराहा होकर हाईवे से भोपा बाईपास के रास्ते शहर में एंट्री व एक्जिट रहेगा।
इसके अलावा, मुजफ्फरनगर से पानीपत-शामली जाने वाले वाहन शहर से भोपा बाईपास के रास्ते हाईवे पहुंचकर वहां से रामपुर चौराहे और फिर वहां से वाया रोहाना, देवबंद, नानौता, थानाभवन होकर शामली-पानीपत जाएंगे। पानीपत-शामली से मुजफ्फरनगर आने वाले वाहनों के लिए भी यही रूट निर्धारित रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि फिलहाल उक्त रूट डायवर्जन प्लान एक अगस्त से लागू कर दिया जाएगा, जिसमें कांवड़िय़ों की संख्या व वस्तुस्थिति के आधार पर समय-समय पर परिवर्तन भी किया जा सकता है।
खुफिया एजेंसियों ने सरकार को किया अलर्ट
कांवड़ यात्रा को लेकर यहां पहले ही संवेदनशील माना जाता है। केंद्र और प्रदेश सरकार इसकी व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखती है। खुफिया एजेंसियों ने इस बार कांवड़ यात्रा में अव्यवस्थाओं को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकारों को अलर्ट किया है। आईबी, एलआईयू समेत सभी खुफिया एजेंसी कांवड़ पर अपनी रिपोर्ट केंद्र और प्रदेश सरकार को दे चुकी हैं।
खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि वह बझेड़ी अंडर पास एवं अन्य अव्यवस्थाओं को गृह मंत्रालय को दस दिन पहले ही अवगत करा चुके हैं। बझेड़ी अंडर पास यहां किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। आईबी आदि केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी हाल ही एक बार फिर अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दे चुके हैं।
अंडरपास पर हादसा होने का खतरे के साथ बिना फाटक के कांव़िड़यों के गुजरने को बेहद खतरनाक बताया गया है। प्रदेश सरकार की खुफिया एजेंसी एलआईयू और अन्य ने भी शासन को चेता दिया है। एजेंसियों ने यह भी कहा है कि बझेड़ी अंडरपास के कारण तो खतरा है ही सड़कों में गड्ढे भी हादसे का कारण बन सकते हैं। कांवड़िये वाहनों पर बड़ी कांवड़ लाते हैं, गड्ढों के कारण कहीं भी दुर्घटना हो सकती है। यात्रा के अंतिम दो दिनों में डाक कांवड़ चलती है। सड़कों के ठीक नहीं होने से हादसों की अधिक संभावनाएं रहेगी।
शिवसेना ने पूछा कब करोगे व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। शिवसेना का कांवड़ शिविर तीन दिन से चल रहा है। शिवसेना के वेस्ट यूपी के प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि इस बार कांवड़ मार्ग की हालत अच्छी नहीं है। सड़कें टूटी हैं, कूडे कचरे के ढेर लगे हैं। शिव भक्त कांवड़ियों के नहाने, पेयजल के लिए कोई व्यवस्था प्रशासन ने नहीं की है।
अफसरों के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। भाजपा सांसद और विधायक भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। 24 घंटे में प्रशासन ने व्यवस्था ठीक नहीं की तो शिवसेना कार्यकर्ता प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के पुतले शिवचौक पर जलाएगी।
सभासदों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका सभासदों ने डीएम से मिलकर कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताई और ज्ञापन दिया। सभासद राजीव कुमार, नौशाद कुरैशी, गय्यूर अली आदि ने कहा कि शहर में कांवड़ मार्ग पर न तो सफाई की समुचित व्यवस्था है और न ही सड़कों के गड्ढे दूर हुए। तत्काल इस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।