फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kaval became a hotspot, seals made way

कवाल बना हॉटस्पॉट, रास्ते किए सील

Sat, 25 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kaval became a hotspot, seals made way
गांव कवाल में गांव में गलियों को बैरिकेडिंग करके बंद करते ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
कवाल बना हॉटस्पॉट, रास्ते किए सील
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल की मस्जिद में क्वारंटीन किए गए दिल्ली निवासी दो जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खतौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सैनी के इस गांव को चारों ओर से सील कर दिया है। गांव के सभी रास्तों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। डीएम व एसएसपी ने भी गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

कवाल गांव की मस्जिद में दिल्ली के शकूरनगर निवासी 15 जमाती ठहरे थे। इन्हें गांव की ही मस्जिद में क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार को दो जमाती कोरोन संक्रमित मिले, जबकि दो की रिपोर्ट सस्पेक्टेड आई। शुक्रवार रात ही चारों जमातियों को बेगराजपुर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सवेरे तक गांव के रास्तों को सील कर दिया गया। एसडीएम कुलदीप मीणा, सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दी। गांव में दुकानें नहीं खुलने दी गईं। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव में बैंक और दुकानें नहीं खुलेंगी। फायर ब्रिगेड ने गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू कर दिया है। फिलहाल गांव में एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर गांव में डेरा डाले हुए हैं। संक्रमित मिले व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed