फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Katha Vyas Shyam Beautiful Parashar Shastri

धर्म का पालन करने से पाप का होता है नाश

Wed, 18 Mar 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Katha Vyas Shyam Beautiful Parashar Shastri
शुकतीर्थ के दंडी आश्रम में श्रीमद भागवत कथा कहते कथा व्यास। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धर्म का पालन करने से पाप का होता है नाश
विज्ञापन

मोरना। दंडी आश्रम शुकतीर्थ में आयोजित भागवत कथा के समापन पर वृंदावन से आए कथा व्यास श्याम सुंदर पाराशर शास्त्री महाराज ने कहा कि धर्म का पालन करने से पाप का नाश होता है। पाप का नाश होने से मन की शुद्धि होती है। मन की शुद्धि से परमात्मा की प्राप्ति होती है।

ब्रह्मलीन स्वामी विष्णु महाराज की 16 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत कथा में उन्होंने कहा कि जो परमात्मा के लिए रोता है उसको शांति मिलती है। विद्या, विनय और विवेक से ही सफलता मिलती है। संसार कोयले की खान है। संसार में जो आता है, उसको माया मारती है। माया बहुत शक्तिशाली है। ज्ञान का विक्रय माह पाप है। शरीर से आत्मा भिन्न है। संसार रूपी महासागर में बड़े-बड़े डूब गए। मानव जीवन को सार्थक और मोक्ष प्राप्ति के लिए भागवत कथा का रसपान अवश्य करना चाहिए। राजकुमार राज परिवार ने मुख्य भुमिका निभाई। गुरुदेवेश्वर आश्रम महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद देकर आशीर्वाद प्रदान किया। आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा, गोपाल शर्मा आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed