{"_id":"65197172be5b23d5ee04f986","slug":"kashyap-community-demonstrated-against-bjp-in-baroda-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-8676-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बड़ौदा में कश्यप समाज ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बड़ौदा में कश्यप समाज ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो समाचार
बुढ़ाना। बड़ौदा गांव के कश्यप समाज के छात्र को कुरालसी के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। कश्यप समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्यशैली से नाराज बड़ौदा गांव के कश्यप समाज ने बैनर लेकर गांव में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि कश्यप समाज भाजपा का बहिष्कार करता है।
बड़ौदा गांव के कश्यप समाज के दर्जनों महिला और पुरुषों ने रविवार को गांव के बीच चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणाें ने बताया कि गांव के अर्पित कश्यप को कुरालसी गांव के कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसकी रिपोर्ट बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि भाजपा के एक नेता के दबाव में बुढ़ाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोपियों को भाजपा नेता का संरक्षण प्राप्त है। कश्यप समाज के लोगों ने कहा कि सरकार में कश्यप समाज का उत्पीड़न हो रहा है। इसी कारण कश्यप समाज भाजपा का बहिष्कार करता है। कुलदीप कश्यप, संदीप कश्यप, कपिल, ब्रजपाल, ओमकार, अशोक, राजीव, नवदीप, मुकेश, सुरेश, रीना, पूनम, सेतू, कौशल, लीला देवी व रूमा देवी मौजूद रहे।
- एस पी मलिक