फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kashmir youth absconded with thousands of rupees

कश्मीर के युवक बताकर हजारों रुपये लेकर फरार

Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kashmir youth absconded with thousands of rupees
कश्मीर के युवक बताकर हजारों रुपये लेकर फरार
विज्ञापन

जानसठ। गांव काटका में कश्मीर के युवक बताकर सहायता के नाम पर ग्रामीणों से हजारों रुपये इकट्ठा कर फरार हो गए। कश्मीर के युवकों के होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। जब तक पुलिस गांव में पहुंची तब तक युवक फरार हो चुके थे। पुलिस का मानना है कि युवक ठग थे, जो ग्रामीणों को अपनी बातों के झांसे में लेकर हजारों रुपये लेकर फरार हो गए हैं।
गांव काटका में कुछ युवक राजस्थान जैसी पगड़ी पहने हुए अपने को कश्मीर के रहने वाले बताकर गांव में स्थित एक दुकान पर पहुंचे। इन युवकों ने दुकान पर खड़े लोगों को बताया कि कश्मीर में वह बहुत परेशान हाल हैं। वह गांव में मदद के लिए आए हैं। हालांकि इन युवकों ने राजस्थान पगड़ी पहने हुए थे। ग्रामीण इन युवकों के झांसे में आ गए। गांव की एक दुकान पर लगे माइक से ग्रामीणों से मदद करने का ऐलान किया गया। माइक से गांव में ऐलान होने पर कुछ ही देर में कश्मीर के युवकों के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने उन्हें हजारों रुपये सहायता के लिए इकट्ठा करके दे दिए। गांव में कश्मीर के युवकों के होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस जब तक गांव पहुंची, तब तक युवक गांव से फरार हो चुके थे। पुलिस ने ग्रामीणों से युवकों के बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि युवकों ने पगड़ी पहन रखी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि गांव में कुछ युवकों के होने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने पूछताछ करने पर बताया कि युवकों ने राजस्थान जैसी पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने सहायता करने के लिए रुपये देने की ग्रामीणों से बात कही। गांव में आने वाले युवक कश्मीर के निकले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि युवक ठग भी हो सकते हैं। जो ग्रामीणों को अपनी बातों के झांसे में लेकर रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस इन युवकों का तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed