फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kartik Ganga Snan Mela from November 5

Muzaffarnagar News: कार्तिक गंगा स्नान मेला पांच नवंबर से

Thu, 09 Oct 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kartik Ganga Snan Mela from November 5
मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पांच नवंबर से शुरू होने वाले कार्तिक गंगा स्नान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश की बेहतर व्यवस्था हो। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शुकतीर्थ जिला पंचायत सभागार में कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारी बैठक में निर्वाल ने तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उपजिलाधिकारी जानसठ राहुल देव भट्ट के साथ गंगा घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने गंगा घाट पर उखड़े पत्थरों को ठीक करने व शिल्ट सफाई सीएनडीएस और रंगाई-पुताई कराने के लिए ड्रेनेज विभाग व मेला स्थल ग्राउंड पर भरे पानी निकासी तुरंत कराए जाने के लेखपाल को निर्देश दिए दिए। अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ने बताया इस बार कार्तिक गंगा स्नान मेले का मुख्य बजट 44 लाख 91 हजार रुपये का रहेगा। नगर पंचायत भोकरहेड़ी, मीरापुर व जानसठ के मोबाइल शौचालय श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। दो एंबुलेंस मेले उपलब्ध होगी। वित्तीय परामर्शदाता रूबी सिंह, प्रधान राजपाल सैनी, महकार सिंह, अजय कृष्ण शास्त्री, जेई कौशल वीर, अक्षय शर्मा सुरेंद्र कुमार, पशु चिकित्सा सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर विवेक सिंह व धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed