फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kapil, resident of Jandhedi Jatan, died in a road accident

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में जंधेेड़ी जाटान निवासी कपिल की हुई थी मौत

Thu, 02 Jan 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kapil, resident of Jandhedi Jatan, died in a road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिखेड़ा/जानसठ। पानीपत खटीमा हाईवे पर गांव निराना के पास नंदी डेयरी के सामने हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान खतौली थाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी जाटान निवासी कपिल (30 )पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई। उसकी मौत हादसे में हुई थी।

सोमवार की देर रात युवक कपिल गांव के ही अनुज के साथ उसकी बाइक पर ओरियंटल पेपर मिल निराना में आया था। दोनों ने वहां पर शराब पी और वापस अपने गांव जा रहे थे। अनुज बाइक चला रहा था। कपिल उसके पीछे बैठा था। पानीपत खटीमा हाईवे पर नंदी डेयरी के सामने सिखेड़ा बाईपास के पास बाइक बाईपास पर मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। कपिल उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। अनुज हादसे में घायल कपिल को छोड़कर अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। कपिल की मौत हो गई थी। उस समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। अनुज ओरियंटल पेपर मिल में काम करता है। मंगलवार को मृतक के पिता ने थाने में पहुंचकर मृतक का फोटो देखा। उसने मृतक की पहचान अपने बेटे के रूप में की। थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक हादसे की कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed