{"_id":"5b84496942c7924655336c4d","slug":"kapil-murder-case-villagers-encroach-on-chapar-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल हत्याकांड : ग्रामीणों ने छपार थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल हत्याकांड : ग्रामीणों ने छपार थाने का किया घेराव
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार के बिजोपुरा के जंगल में बदमाश बताकर की गई बहेड़ी के युवक की हत्या में तीन सप्ताह बाद भी पुलिस कातिलों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दो दिन बाद थाने पर ही धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में नौ अगस्त की शाम ट्यूबवेल से मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
बाद में युवक की शिनाख्त शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी कपिल त्यागी के रूप में हुई थी, जो गांव महरायपुर स्थित रिश्तेदारी में अपने यहां होने वाली कंदूरी के कार्ड देकर घर लौट रहा था। मामले में पुलिस ने कपिल के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे बिजली चोर बताकर शोर मचाने व उसके खिलाफ तहरीर देने वाले विकास नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हत्याकांड में सात अन्य आरोपी भी नामजद किए गए थे, लेकिन घटना के करीब तीन सप्ताह बीतने के बावजूद अब तक पुलिस किसी अन्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज कपिल के परिजनों व गांव बहेड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार को थाने का घेराव किया। साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने दो दिन बाद थाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, सतीश भारद्वाज, दुष्यंत त्यागी, पवन, आशु मलिक, रितेश, मुकेश, नीटू शर्मा, विकास उर्फ काला व अमित मलिक मौजूद रहे।