{"_id":"6241fca8fecfe821d86697ca","slug":"kapil-dev-s-skill-will-be-tested-in-vocational-education-muzaffarnagar-news-mrt582233983","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक शिक्षा में होगा कपिल देव के कौशल का इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक शिक्षा में होगा कपिल देव के कौशल का इम्तिहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल को फिर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती है। कौशल विकास के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण को और अधिक उपयोगी बनाए जाने की जरूरत है। युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है।
औद्योगिक प्रशिक्षक संस्थानों से युवाओं की बेरुखी किसी से छिपी नहीं है। विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण रोजगार की कतार में असरदार साबित नहीं हो पा रहा है। सरकारी आईटीआई के मुकाबले निजी संस्थान खुलते और बढ़ते चले गए। आईटीआई के बाद पॉलीटेक्निक और निजी क्षेत्र की टेक्निकल शिक्षा देने वाले उच्च संस्थानों की बाढ़ सी आ गई। ऐसे में आईटीआई की व्यवस्था और पढ़ाई को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती है। प्रशिक्षण को रोजगार तक ले जाने से ही युवाओं का रुझान बढ़ सकता है। यही हाल कौशल निखारने के लिए आयोजित होने वाले शिविरों का है। कंप्यूटर, फीटर, इलेक्ट्रिक समेत अन्य प्रशिक्षण को बेहतर रोजगार में बदलना भी फिर से चुनौती है।
कैसे बढ़े रुझान, संस्थानों में स्टाफ नहीं
मुजफ्फरनगर। मल्टी सेक्टोरल स्कीम के तहत ब्लॉक स्तर पर आईटीआई संस्थान खोले गए थे। लेकिन इनमें न स्टाफ रखा गया और न ही कोई प्रशिक्षण के बेहतर इंतजाम किए गए। जिले में लोई सराय, फुगाना समेत अन्य गांवों में संस्थान तो खुले, लेकिन व्यवस्था बेपटरी ही रही। इसी वजह से आईटीआई में पढ़ाई सिर्फ रस्म अदायगी जैसी हो गई है।
विज्ञापन
सुधारेंगे शैक्षिक स्तर, पटरी पर होगी व्वयस्था : कपिल देव
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उन्हें विभाग की दोबारा जिम्मेदारी मिली है। प्रशिक्षण और शिक्षा के स्तर में सुधार किया जाएगा। खाली पदों पर भर्ती कराई जाएगी, ताकि युवाओं को परेशानी न हो। स्किल डेवलपमेंट के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकारी आईटीआई में शिक्षण और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान रहेगा। युवाओं के लिए चलाए जाने वाले प्रशिक्षण शिविर की गुणवत्ता और कैंप के बाद प्लेसमेंट की व्यवस्था भी रहेगी।
30 मार्च को आएंगे राज्यमंत्री
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल 30 मार्च को लखनऊ से गाजियाबाद होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। मुरादनगर,मोदीनगर,मेरठ, सिवाय टोल, दौराला,सकौती, खतौली होते हुए मुजफ्फरनगर शिव चौक पहुंचेंगे इसके बाद भाजपा कार्यालय गांधीनगर होते हुए अपने आवास पहुचेंगे।