{"_id":"62cc706f5eb60b123c2385d4","slug":"kanwariyas-will-be-guests-create-a-festive-atmosphere-muzaffarnagar-news-mrt596613330","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़िए होंगे मेहमान, उत्सव की तरह बनाएं माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़िए होंगे मेहमान, उत्सव की तरह बनाएं माहौल
विज्ञापन
पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा संबधी बैठक लेते डीएम, एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़िए होंगे मेहमान, उत्सव की तरह बनाएं माहौल
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा को घर के उत्सव की तरह मनाएं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करना शुरू कर दें। विद्युत के तार, पेड़ों की छटाई, कांवड़ मार्ग के गड्ढों का भराव, साफ-सफाई की व्यवस्था आदि को दुरुस्त करा लें। शिविर के स्थान को चिह्नित कर कंट्रोल रूम को अवगत कराया जाए।
डीएम चंद्र भूषण सिंह एवं एसएसपी विनीत जायसवाल ने कांवड़ यात्रा को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, ग्राम प्रधानों, शिविर संचालकों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन में जन सहभागिता की आवश्यकता है। प्रधानों ने जो भी कमियां बताई हैं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराया जाए। डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि नहर की पटरी या गांव में लगने वाले शिविरों की साफ-सफाई, विद्युत, पानी, हैंडपंप की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
डीएम ने कहा कि जनपद से कांवड़िए गुजरते हैं, वह हमारे मेहमान हैं, उनका आदर सत्कार होना चाहिए। प्रधान सफाई अभियान चलाएं और जहां भी सहायता की जरूरत होगी उपलब्ध कराई जाएगी। कांवड़ियों को अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत हुई तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। सीडीओ संदीप भागिया, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, प्रधान, शिविर संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिले को नौ सुपर जोन में बांटा
जिले को नौ सुपर जोन, 16 जोन और 53 सब जोन में बांटते हुए 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इन सभी अधिकारियों के साथ डीएम और एसएसपी ने ग्राम प्रधानों और शिविर संचालकों की बैठक ली। अफसरों को दिशा-निर्देश दिए और ग्राम प्रधानों, शिविर संचालकों से सहयोग मांगा गया।