{"_id":"669c0b658160192e3a01dfc4","slug":"kanwariyas-of-rajasthan-moving-towards-shiva-temples-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-126552-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे राजस्थान के कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे राजस्थान के कांवड़िए
विज्ञापन
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। गंगनहर पटरी पर राजस्थान के कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। सेवा शिविरों में रूककर थकान उतार रहे हैं। बुजुर्ग कांवड़ियों का उत्साह देखने लायक है।
राजस्थान मेहंदीपुर निवासी अतर सिंह और कर्ण सिंह की आस्था को उम्र कम नहीं कर सकी।मेहंदीपुर धाम के निकटवर्ती गांव रोतहडियां निवासी 62 वर्षीय कांवड़िया अतर सिंह व कर्ण सिंह शनिवार को भोपा के कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह लगातार चौथी बार गोमुख से गंगाजल लेकर राजस्थान स्थित अपने गांव की ओर बढ़ रहे हैं। जब तक बाबा का आशीर्वाद वह शरीर साथ देगा वह गंगोत्री से जल लाते रहेंगे।
-- --
फोटो
गंगनहर पटरी पर बढ़ने लगी कांवड़ियों की भीड़
भोपा। गंगनहर पटरी पर कांवडियों की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को काफी संख्या में कांवडिएं यहां से गुजरे। कांवड़ियों की सेवा के लिए ग्रामीणों के सहयोग से भोपा में सेवार्थ क्लब के साथ ही निरगाजनी झाल, जौली में कांवड़ सेवा शिविर लागए जा चूके हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा को भोपा मे स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया। सेवार्थ क्लब के अध्यक्ष प्रदीप वालिया, मा.अजय जैन, राकेश कुमार, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, सीनू अग्रवाल, मा.रामकुमार, हिमांशु गोयल, श्रीपाल महाराज, धर्मेन्द्र कुमार, राकेश कश्यप, मा. मुकेश कुमार, सचिन धीमान, नरेन्द्र धीमान, मैनपाल प्रधान, योगेश शिवाच प्रधान आदि कांवडियों की सेवा मे लगे हुए हैं।