फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar trapped on Roorkee road, was pulled out by bulldozer by breaking the divider

रुड़की रोड पर फंसी कांवड़, बुलडोजर से डिवाइडर तोड़कर निकाला गया

Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kanwar trapped on Roorkee road, was pulled out by bulldozer by breaking the divider
नगर के रुडकी रोड पर फंसी कांवड़ को निकालवाते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर चंद्रा सिनेमा के सामने गौतमबुद्धनगर की विशालकाय कांवड़ फंस गई। कांवड़ मार्ग पर जाम लग गया। पुरानी घास मंडी से वाहनों को डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने बुलडोजर से डिवाइडर को तुड़वाकर आवागमन सुचारु कराया। करीब दो घंटे जाम की स्थिति बनीं रही। एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे दिल्ली की एक कांवड़ चंद्रा सिनेमा के सामने फंस गई, जिसे बमुश्किल निकाला जा सका। इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे हरिद्वार से गौतमबुद्धनगर के कुलेसरा ले जाई जा रही दूसरी विशाल कांवड़ खंभे और डिवाइडर के बीच फंस गई। इस कारण डाक कांवड़ के वाहन रुक गए। डाक कांवड़ की लंबी कतार लग गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार और ईओ हेमराज सिंह मौके पर पहुंचे। रास्ता बंद होने से कांवड़ियों और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने अहिल्याबाई चौक के पास से कांवड़ियों के वाहन पुरानी घास मंडी से निकलवाए। काफी देर तक डाक कांवड़ के वाहन को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नगर पालिका का बुलडोजर मंगाकर डिवाइडर तुड़वाया गया। इसके अलावा रुड़की रोड पर कई स्थानों से डिवाइडर तोड़ा गया। कई स्थानों पर मशीन से भी काटा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फंसी कांवड़ निकाली गई।
विज्ञापन

रामपुर तिराहे पर नहीं रोकी गई कांवड़
कांवड़ मार्ग पर सभी जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। विशालकाय कांवड़ को रामपुर तिराहे पर ना रोककर बाईपास से नहीं निकाला गया। कांवड़ शहर में पहुंच गई और परेशानी खड़ी हुई। कांवड़ यात्रा से पहले ही कई जगह डिवाइडर को तोड़ा गया था। कई जगह छोड़ दिया गया था, जिससे बृहस्पतिवार को मुश्किलें खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने कांवड़ निकालने की कोशिश की
चंद्रा सिनेमा के सामने फंसी कांवड़ को निकालने के लिए पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने ड्राइविंग सीट पर बैठकर कांवड़ को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं।
जाम में फंस गई एंबुलेंस
चंद्रा सिनेमा के सामने सड़क के दोनो तरफ से बंद हो जाने से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी। जिला चिकित्सालय दवा लेने जाने वाले कई बीमार भी परेशान हुए। लोगों को अन्य रास्तों से भटकते हुए अपनी मंजिल तक जाना पड़ा।

जहां कांवड़ के फंसने की स्थिति दिखाई दे रही थी, ऐसी सभी जगह से डिवाइडर तोड़ दिया गया है। मार्ग दो घंटे तक बंद रहा, इससे पहले फंसी कांवड़ निकल गई थी। अब व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु है। प्रशासन कांवड़ मार्ग पर निगरानी बनाए हुए हैं - अनूप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed