फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar route from Budhana Mod to Baghpat border to be illuminated: Nirwal

बुढ़ाना मोड़ से बागपत सीमा तक रोशन किया जाएगा कांवड़ मार्ग : निर्वाल

Thu, 09 Jul 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kanwar route from Budhana Mod to Baghpat border to be illuminated: Nirwal
1 पुरकाजी गंग नहर पटरी कावड़ मार्ग का निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल। स्रोत
पुरकाजी। आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने पुरकाजी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। काली नदी से लालूखेड़ी, बुढ़ाना मोड़ से बागपत सीमा और नावल कोठी से मेरठ सीमा तक भी प्रकाश व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

निर्वाल ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा व सुविधा जिला पंचायत की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

किसी भी कांवड़िए को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारियों को मार्ग गड्ढामुक्त करने, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उत्तराखंड सीमा से मेरठ सीमा तक 55 किमी लंबे मार्ग पर जनरेटर से प्रकाश की विशेष व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अक्षय शर्मा, रतन सिंह, विकास शर्मा, रामकुमार शर्मा, भारत भूषण खुल्लर, तरुण शर्मा, निर्दोष जैन, भानू शर्मा, राजकुमार, नरेश गुर्जर, केपी सिंह, रजत गोयल, विपुल विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed