{"_id":"62d982128f77bb55f651c6ac","slug":"kanwar-road-became-dark-due-to-the-falling-of-trees-on-the-high-voltage-line-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईवोल्टेज लाइन पर गिरा पेड़, अंधेरे में डूबा कांवड़ मार्ग, मुजफ्फरनगर में अंधेरे से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईवोल्टेज लाइन पर गिरा पेड़, अंधेरे में डूबा कांवड़ मार्ग, मुजफ्फरनगर में अंधेरे से मचा हाहाकार
Thu, 21 Jul 2022 10:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:15 PM IST
सार
हाईवोल्टेज बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से शहर में अंधेरा छा गया। इस दौरान शिव चौक पर अंधेरे से हाहाकार मच गया। वहीं रुड़की रोड पर बड़ी डाक कांवड़ रुक गई।
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर छाया अंधेरा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में हाईवोल्टेज बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं शहर के टाउनहाल फीडर की आपूर्ति गुल हो जाने से कांवड़ मार्ग भी अंधेरे में डूब गया। शहर के शिव चौक पर अंधेरा छा गया है। इस दौरान बड़ी डाक कांवड़ रुड़की रोड पर रुक गई।
विज्ञापन
बता दें कि कांवड़ियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर चढ़ गया कांवड़िया
मुजफ्फरनगर में बरला उपकेंद्र के मन्नत ढाबा के पास चलती लाइन के दौरान एक कांवड़िया खंभे पर चढ़ गया। वहीं इंस्पेक्टर छपार द्वारा उपखंड अधिकारी अजय यादव को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एसडीओ पुरकाजी ने सीधे 132 केवी बिजली घर से बिजली बंद कराया गया और शिव भक्त को सकुशल नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा की अद्भुत तस्वीरें: यूपी की सड़कों पर दिखा शिव भक्तों की मस्ती का नजारा, आप भी देखते रह जाएंगे