कांवड़ यात्रा नहीं निकलेगी
जानसठ। कोतवाली में शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए कावड़ यात्रा नहीं निकलेगी। श्रद्धालु अपने घरों में रहकर ही पूजा अर्चना करें तथा मंदिरों में भी भीड़ ना लगाएं ।
बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में कावड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें एसडीएम कुलदीप मीणा, एसपी देहात नेपाल सिंह, एसडीएम अमृतपाल कौर ने बताया कि इस बार देश में कोरोना महामारी के चलते कावड़ यात्रा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जीवन है तो कावड़ यात्रा हर साल आती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से घरों में रहकर ही पूजा-अर्चना करने तथा मंदिरों में गंगा जल चढ़ाने व पूजा करने के दौरान अधिक भीड़ नहीं लगाने की अपील की। बैठक में सभासद प्रवीण तंवर, प्रधान संजीव उर्फ बाटू, महेंद्र सैनी, राजकुमार सैनी, डॉ आबिद, अब्दुल्लाह कुरैशी, सुरेंद्र बंसल, बबलू प्रधान बिट्टू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।