फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   kanwad yatra : kesariya rang men rnga

केसरिया रंग से सराबोर हुआ जिला

Wed, 27 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
अमर उजाला मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
kanwad yatra : kesariya rang men rnga
शिवचौक पर आकर्षण का केंद्र बनी कांवड़ को देखते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार, नीलकंठ से पवित्र गंगा जल लेकर लौटने वाले शिव भक्त अनवरत भगवान शिव की जय जयकार करते गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों से पूरा कांवड़ यात्रा मार्ग केसरिया रंग से रंग गया है। शिव भक्तों से हाईवे और शहर भगवान आशुतोष की भक्ति में डूबा है। वहीं, प्रशासन ने भी पूरी तरह व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में पहले चरण में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के कांवड़िए यहां से होकर गुजरे। अब दूसरे चरण में स्थानीय कांवड़िए लौटने शुरू हो गए हैं। आगामी दो दिनों में हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले स्थानीय भोलों की तादाद काफी बढ़ने की उम्मीद है। कांवड़िए हर-हर महादेव, बोल बम-बम-बम की जयघोष के साथ नाचते गाते शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। अब पुरा महादेव पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए भी आने लगे हैं, जो हाईवे से होकर नावला कोठी से जॉली राईट रजवाहे से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में अब विशाल रंगीन रोशनी से सजी डीजे युक्त कांवड़ों की संख्या काफी बढ़ गई है। भोले की भक्ति और बजते धार्मिक गीत, संगीत, भजनों से पूरा हाईवे और शहर शिवमय हो गया है। शहर और हाईवे के अलावा हर संपर्क मार्ग पर कांवड़िए ही नजर आ रहे हैं। हाईवे पर पुरकाजी, फलौदा, छपार, सिसौना, बझेड़ी, बाईपास, जड़ौदा, नरा, घासीपुरा, मंसूरपुर, खानूपुर, भैंसी, खतौली, तिगाई, मुबारिकपुर, भंगेला, रायपुर नंगली, फुलत, मुजाहिदपुर आदि गांवों में मेले जैसा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed