फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanshiram Colony Muzaffarnagar

कॉलोनी में नहीं बना नाला, लोगों को सता रही बरसात की चिंता

Mon, 01 Jul 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram Colony Muzaffarnagar
खांजापुर स्थित काशीराम आवास कालोनी की मुख्य कच्ची सडक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कॉलोनी में नहीं बना नाला, लोगों को सता रही बरसात की चिंता
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण रहता है कीचड़
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ग्राम खांजापुर में बनी कांशीराम आवासीय कॉलोनी बरसात में तालाब बन जाएगी। कॉलोनी के अंदर तो नालियां बनी हैं, लेकिन बाहर जलनिकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों की भी सफाई नहीं हुई है। बारिश होते ही पूरी कॉलोनी में पानी भर जाएगा। कालोनीवासियों ने जलभराव से बचाने के लिए मुख्य मार्ग पर नाला बनवाने की मांग की है।
ग्राम खांजापुर में कांशीराम आवास योजना के तहत लगभग 500 आवासों का निर्माण किया गया है। बसपा सरकार के समय में शुरू हुआ इस कॉलोनी का निर्माण कुछ माह पहले ही पूरा हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले लॉटरी सिस्टम से इन आवासों का आवंटन कर दिया गया। यहां रह रहे परिवारों को शुरुआत से ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले बिजली और पेयजल की किल्लत झेल रहे लोगों को कनेक्शन तो मिलने लगे और पेयजल की आपूर्ति भी शुरू हो गई, लेकिन अब दूसरी समस्या खड़ी है। कॉलोनी की जलनिकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया है। स्थानीय निवासी विशाल शर्मा का कहना है कि बरसात शुरू होने वाली है। कॉलोनी की जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं है। शामली रोड से कॉलोनी तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाला नहीं बना। इससे बारिश का पानी कॉलोनी से बाहर नहीं निकलेगा और पूरी कॉलोनी तालाब बन जाएगी। गौरव सिंघल और राजपाल सिंह ने बताया कि कॉलोनी के अंदर बनी नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। यहां सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियों में कीचड़ भरा पड़ा है। उन्होंने नगर पालिका में संपर्क किया तो कह दिया गया कि यह कॉलोनी पालिका की सीमा के अंतर्गत नहीं आती है। एमडीए के अधिकारी अपना काम पूरा होने की बात कह रहे हैं। रविवार को कॉलोनीवासियों ने प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में सोमवार को डीएम से मिलेंगे और अपनी समस्या से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

कॉलोनी से कूड़ा उठाने का भी नहीं प्रबंध
कांशीराम कॉलोनी में बने आवासों का कूड़ा उठाने के लिए कोई प्रबंध नहीं है। वहां कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन भी नहीं रखवाए गए हैं। मोनिका, दीपेश, मोहित, प्रदीप कुमार, सर्वेश आदि ने बताया कि लोग एक-दूसरे के घरों के आगे कूड़ा फेंक देते हैं। इससे आपस में विवाद होता रहता है। कॉलोनी में कहीं भी डस्टबिन नहीं रखवाए गए हैं और न ही कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था है। इसके चलते लोग कॉलोनी के मार्गों के किनारे कूड़ा फेंकते रहते हैं। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। बारिश होने के बाद जगह-जगह पड़ा यह कूड़ा सडऩे लगेगा। इससे संक्रामक रोग फैल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क भी बने हैं कूड़ाघर
कॉलोनी के पार्क भी कूड़ाघर बन गए हैं। जगह-जगह झाड़ियां उग गई हैं। ओमवीर, बालेश्वर एवं पिंकी शर्मा ने बताया कि कॉलोनी का निर्माण पूरा होने के बाद पार्कों की सफाई नहीं कराई गई। इससे चारों तरफ गंदगी फैली पड़ी है।

इन्होंने कहा...
कॉलोनी के बाहर बनी सड़क लोक निर्माण विभाग की है, उसी को वहां नाले का निर्माण कराना चाहिए। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि नाले का निर्माण कौन सी एजेंसी कराएगी। कॉलोनी को नगर पालिका को हैंडओवर किया जाएगा। सफाई की व्यवस्था उसकी को करनी है।
महेंद्र प्रसाद, सचिव, एमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed