फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kannada tour done

शिवालयों पर पहुंचकर संपन्न हुई यात्रा, अंतिम दिन हाईवे पर रहा डाक कांवड़ियों का राज  

Fri, 21 Jul 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kannada tour done
डाक कांवड़ में गंगाजल लेकर दौड़ते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
बीते दस दिनों से अनवरत चल रही कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। गोमुख, नीलकंठ और हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आए शिवभक्त कांवड़िये अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं, जो आज अपने ईष्ट शिवालयों में आराध्य देव शिव का गंगा जल से अभिषेक करेंगे।            
विज्ञापन


उधर, दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे, शहर और पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर अब डाक कांवड़ का कब्जा है। इन मार्गों पर डाक कांवड़ के शोर के अलावा कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। डाक कांवड़ के वाहन हवा की माफिक दौड़ रहे हैं। जिससे मुख्य मार्गों पर प्रशासन की स्पीड ब्रेकर व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन


डाक कांवड़ ला रहे शिवभक्त दौड़ते हुए पवित्र गंगाजल लेकर अपने ईष्ट शिवालयों की ओर जा रहे हैं। वे शुक्रवार को आराध्य देव भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगेे। कांवड़ यात्रा अपने मुकाम पर पहुंच गई है। अब डाक कांवड़ गंगा जल लेकर लौट रही है। पूरा हाईवे, शामली-पानीपत मार्ग डाक कांवड़ के हवाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक कांवड़ों का हरिद्वार जाने और गंगा जल लेकर आने का सिलसिला बुधवार रात्रि से लगातार जारी है। इन मार्गों पर डाक कांवड़ वाहनों की कतारें थम नहीं रही हैं। शिवभक्तों की टोलियां पवित्र गंगा जल लेकर दौड़ लगाते हुए आ रही हैं। सभी में एक दूसरे को पछाड़ कर आगे निकलने की होड़ लगी है। डाक कांवड़ के वाहन द्रुत गति से दौड़ रहे हैं।

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर डाक कांवड़ के वाहनों की गति पर विराम लगाने के लिए जगह-जगह अस्थायी स्पीड ब्रेकर बनवाए थे, जिन्हें तेज दौड़ते वाहनों ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। अनेक स्पीड ब्रेकरों का तो नामोनिशान तक नहीं बचा है। बृहस्पतिवार देर रात्रि तक इन मार्गों पर डाक कांवड़ों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। मार्गों पर डाक कांवड़ के शो के अलावा कुछ सुनाई नहीं दे रहा है।            

रामपुर तिराहे पर जाम ही जाम            
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल ला रहे डाक कांवड़ के वाहनों के कारण रामपुर तिराहे से पुरकाजी तक जाम ही जाम रहा। वनवे ट्रैफिक होने के कारण रामपुर तिराहे तक सभी वाहन एक साथ आ रहे हैं। रामपुर तिराहे से जो डाक कांवड़ दिल्ली-मेरठ की ओर जा रही हैं, उन्हें नेशनल हाईवे और जो हरियाणा, शामली की ओर जाने वाली है, उन्हें शहर से निकाला जा रहा है। इसके अलावा हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भी रामपुर तिराहे से ही वाया देवबंद निकाला जा रहा है, जिस कारण रामपुर तिराहे पर हर समय जाम की स्थिति बनी रही।

डाक कांवड़ों को उनके गंतव्य मार्ग की ओर निकालने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में यहां तैनात रहे पुलिसकर्मियों के अलावा आरएएफ के जवान भीषण गर्मी में हाल बेहाल रहे। उधर, प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के अलावा पुरकाजी के अंदर और खतौली के भीतर से डाक कांवड़ों के आने जाने पर पर प्रतिबंध लगाए रखा। इन मार्गों से पैदल और डीजे वाली बड़ी कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों को निकाला गया।             
        
शिवचौक पर बैरिकेडिंग, व्यवस्था आरएएफ के हवाले            
मुजऱ्फ्फरनगर। शहर में भी डाक कांवड़ का शोर मचा है। हरियाणा, शामली और शाहपुर-बुढ़ाना की ओर जाने वाली डाक कांवड़ शिव चौक पर शिव मूर्ति की परिक्रमा कर आगे बढ़ रही है। जिस कारण प्रशासन ने शिवचौक पर बैरिकेडिंग व्यवस्था की है, ताकि यहां पर अन्य वाहन नहीं आ जा सके। एसएसी अनंत देव, एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने यहां की व्यवस्था को देखा। यहां पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।            

कांवड़ सेवा शिविरों का समापन            
मुजफ्फरनगर। बीते दस दिनों से शिव भक्तों की सेवा में खुले कांवड़ सेवा शिविरों का भी समापन होने लगा है। श्रद्धालुओं ने हाईवे के अलावा शहर में सैकड़ों की संख्या में शिविर आयोजित किए थे, जहां पर कांवड़ियों की सेवा की गई। बृहस्पतिवार शाम तक अधिकांश शिविरों का समापन हो गया। समापन अवसर पर शिविरों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।            

पुलिस ने भी की भोलों की सेवा      
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर से होकर गुजर रहे शिवभक्तों की सेवा में हर वर्ग, समाज और समुदाय के लोग जुटे रहे। लोगों ने यथासंभव भोलों की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। वहीं बीते दस दिनों से सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रही पुलिस ने भी कांवड़ियों की सेवा की।


बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा की ओर से शिवचौक पर सेवा शिविर लगाया गया। यहां एसएसपी अनंत देव, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल संजीव शर्मा आदि अधिकारियों ने शिव भक्तों की सेवा की। उन्हें जूस, फल और बिस्किट का वितरण किया। एसएसपी ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed