Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanchan Prabha Shukla to receive State Teacher Award

कंचन प्रभा शुक्ला को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

Fri, 04 Sep 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kanchan Prabha Shukla to receive State Teacher Award
प्रधानाचार्या कंचन प्रभा, जिनका राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कंचन प्रभा शुक्ला को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर कॉलेज नईमंडी की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा शुक्ला का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। शुक्ला दस वर्षों से प्रधानाचार्य हैं। इससे पहले वह जवाहर नवोदय स्कूल की उपप्रधानाचार्या रही हैं। भारत स्काउट गाइड की जिला मुख्य आयुक्त हैं। वह कलांगन सहित विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ी हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय से पुरातन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग से पीएचडी की डॉ कंचन प्रभा शुक्ला जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में 23 नवंबर 1992 से 22 जनवरी 2010 तक शिक्षिका रहीं हैं। इस बीच वह उपप्रधानाचार्य भी रहीं। इतिहास और सामाजिक विज्ञान की प्रवक्ता रहीं। 22 जनवरी 2010 में उनका चयन जैन कन्या इंटर कॉलेज नईमंडी की प्रधानाचार्या के रूप में हुआ। वह जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड, जिला गाइड कमिश्नर, जिला काउंसिंलिंग समिति की सदस्य, आंतरिक शिकायत निवारण समिति की सदस्या हैं। वह तहसील, जिला और मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की संयोजक रही हैं। इसी के साथ कलांगन के माध्यम से वह लगातार चित्रकला प्रतियोगिताएं कराती रहती हैं। शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों में लगातार भाग लेती रहती हैं। उनके चयन से परिवार और कॉलेज में खुशी का माहौल है। परिवार में दो बेटी हैं, जिसमें बड़ी बेटी एयरपोर्ट पर ऑफिसर है और छोटी बेटी शितिशा इसरो में साइंटिस्ट है। इनके पति शरद वाजपेई आरईएस में कार्यरत हैं। स्काउट गाइड से जुड़ी रेनू गर्ग ने उनके चयन पर खुशी जाहिर की है। डॉ कंचन प्रभा शुक्ला का कहना है कि मुझे मेरे काम का इनाम मिला है। मेरे और मेरे परिवार के लिए यह खुशी का क्षण है, विभाग के निर्णय से मैं अभिभूत हूं। शिक्षा विभाग और मेरे उच्चाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में मुझसे जो अपेक्षाएं की हैं मैं उन पर खरा उतरने का काम करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed